भटवाड़ी: नेशनल पार्क ने कनखू बैरियर पर पर्यटकों की आवाजाही बंद होने का नोटिस बोर्ड लगा दिया है, धाम के व्यपारियों जताई नराजगी
गंगोत्री नेशनल पार्क के तहत बीते दिनों देवगाड़, चीड़बासा, भोजगड्डी नाले में ऊफान पर वहां पर पुलिया बह गई थी। इस कारण वहां दिल्ली निवासी दो कांवड़िए बह गए थे,तो इसके साथ ही 38 लोग फंस गए थे। अब कांवड़ियों के पहुंचने पर कई लोग गोमुख जाने की ईच्छा जता रहे हैं, खतरे को देखते हुए पार्क प्रशासन ने गंगोत्री धाम सहित कनखू बैरियर पर बोर्ड लगा दिए है