लातेहार: औरंगा नदी पुल क्षतिग्रस्त, उपायुक्त ने किया निरीक्षण, मरम्मत और सुरक्षा को प्राथमिकता देने का निर्देश
लातेहार: उपायुक्त संदीप कुमार ने मंगलवार को क्षतिग्रस्त औरंगा नदी पुल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुल की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त ने अधिकारियों को पुल की मरम्मति कार्य जल्द शुरू करने एवं आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।