सरायकेला-चाईबासा मुख्य मार्ग पर पान्ड्राशाली रेलवे ओवर ब्रिज के ऊपर मंगलवार शाम लगभग पांच बजे सड़क दुर्घटना से एक 35 वर्षीय व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार अज्ञात व्यक्ति चाईबासा से सरायकेला की ओर आ रहा था। वहीं पान्ड्राशाली रेलवे ओवर ब्रिज के ऊपर मोड पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मारकर फरार हो गया।