माण्डल: टीन शेड हादसे के बाद विरोध खत्म, कंपनी 12.50 लाख मुआवजा व बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाएगी
मांडल। नानकपुरा स्थित कंचन इंडिया लिमिटेड में टीन शेड गिरने से मजदूर लादू लाल बेरवा की मौत के बाद मुआवजे की मांग को लेकर शुरू हुआ ग्रामीणों का विरोध-प्रदर्शन देर शाम समझौते के बाद समाप्त हो गया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भीलवाड़ा की मोर्चरी में रखवाया गया।