मोहनिया: मोहनिया में मंत्री संतोष सिंह ने कहा, भभुआ के पूर्व विधायक डॉ प्रमोद पटेल का निधन अपूर्णीय क्षति है
Mohania, Kaimur | Jan 23, 2025 कैमूर जिले के मोहनिया पहुंचे बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री संतोष सिंह ने कहा भभुआ के पूर्व विधायक डॉक्टर प्रमोद पटेल का निधन हो जाना अपूर्णीय क्षति है। राजनीतिक गलियों में चारों तरफ गम का माहौल है । क्योंकि प्रमोद पटेल सभी धर्म और सभी वर्ग के लोगों के लिए अपने पार्टी से ऊपर उठकर काम किया है।