महमूदाबाद: महमूदाबाद की बेटियों ने यूपी बोर्ड में दोनों वर्गों में टॉप कर दिखाया परचम
बाबू राम सावित्री देवी इंटर कॉलेज की छात्राओं ने यूपी बोर्ड में शानदार प्रदर्शन कर इतिहास रच दिया। हाईस्कूल में कशिश वर्मा और इंटर में शिखा वर्मा ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल कर जिले का नाम रोशन किया। इस सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है और छात्राओं को लगातार बधाइयां मिल रही हैं।