कोल: सिविल लाइन में नगर निगम ने ठंड से बचाव के लिए किए गए विशेष प्रबंध, अलाव और रैन बसेरों का अपर नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण
Koil, Aligarh | Jan 11, 2025 शुक्रवार और शनिवार की मध्य रात्रि करीब 2:00 बजे नगर निगम अलीगढ़ ने कड़ाके की ठंड के दौरान खुले में सोने वाले गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए राहत प्रदान करने हेतु कई महत्वपूर्ण कदम उठाएं इस क्रम में अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव ने रैन बसेरों और अलाव का निरीक्षण किया और खुले में सोने वाले लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याओं का समाधान किया।