बारां: खुशबू मीणा ने 12वीं में 98.40% अंक प्राप्त किए, पूर्व मंत्री व अंता विधायक प्रमोद भाया ने छात्रा का सम्मान किया
Baran, Baran | Apr 4, 2026 गत दिनों घोषित हुए कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम में प्रेरणाराज पब्लिक सीनियर सैंडरी स्कूल की छात्रा खुशबू मीणा ने 98.40 प्रतिशत अंक लाकर स्कूल समेत बारां जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। छात्रा खुशबू नागर ने स्कूल और बारां जिले का नाम रोशन किया है। पूर्व मंत्री व अंता विधायक प्रमोद जैन भाया ने शनिवार को स्कूल पहुंचकर छात्रा खुशबू मीणा का स्वागत किया।