पिंड्रा: कादीपुर में सड़क निर्माण कार्य में देरी को लेकर ग्रामीणों ने किया धरना, बाबतपुर एयरपोर्ट जाने वाला मार्ग बाधित
वाराणसी के कादीपुर में सोमवार को मां नेपाली भगवती धामचौराहे से धौरहरा जाने वाले मार्ग पर स्थानीय ग्रामीणों ने चक्का जाम कर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रधानमंत्री के उद्घाटन के बाद भी सड़क 3 माह से ऊपर रोक कर रखी गई। जिसको लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूटा और वह धरने पर बैठ गए।