बहराइच: सुदर्शन जोत में पटाखा जलाते समय 6 वर्षीय बालक झुलस गया, इलाज जारी
बहराइच के जिला अस्पताल में भर्ती महाराजगंज थाना क्षेत्र के सुदर्शन जोत गांव निवासी संदीप घर के बाहर पटाखा जला रहा था, तभी अचानक पटाखा दग गया और वह झुलस गया। उसे तुरंत इलाज के लिए बहराइच अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। परिजनों ने बताया की यह हादसा उस समय हुआ जब संदीप घर के बाहर पटाखा जला रहा था। अचानक पटाखा फट गया और वह झुलस गया। इलाज जारी है।