पटना ग्रामीण: पटना जंक्शन से ट्रेनों में लूटपाट करने वाले 10 अपराधी गिरफ्तार, रेल एसपी ने दी जानकारी
ऑपरेशन क्लीन के तहत ट्रेनों में लूटपाट करने वाले 10 अपराधियों को पटना जंक्शन से रेल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गुरुवार शाम करीब 4:00 बजे पटना जंक्शन पर रेल एसपी अमृतेंदु शेखर ठाकुर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। मौके पर उन्होंने बताया कि इन सभी अपराधियों को पटना जंक्शन से गिरफ्तार किया गया है और यह सभी ट्रेनों में यात्रियों के साथ लूटपाट करते थे।