पटना ग्रामीण: बापू सभागार में छात्र-युवा संवाद के बाद मची अफरा-तफरी, शीशा टूटने से एक कार्यकर्ता घायल
गुरुवार की शाम करीब 4 बजे पटना के बापू सभागार में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब तेजस्वी यादव छात्र-युवा राजद संवाद कार्यक्रम समापन के बाद बाहर निकल रहे थे। इसी दौरान लोगों की भारी भीड़ के कारण बापू सभागार के मुख्य द्वार पर लगा शीशा अचानक टूट कर बिखर गया। जिसमें एक कार्यकर्ता घायल हो गया है। इस दौरान तेजस्वी बाल बाल बच गए।