तानसेन: पत्नी से विवाद के बाद पति ने की फायरिंग, अपार्टमेंट में फैली दहशत, बेटे ने पिता को गिरफ्तार करवाया
गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के लिगेसी प्लाजा में रहने वाले सुरेंद्र विक्रम सिंह ने अपनी पत्नी कुमुद राजे से विवाद के बाद लाइसेंसी की बंदूक से फायरिंग कर दी।मां को दहशत में देख बेटे कुशाग्र ने तुरंत पुलिस से संपर्क किया और अपने के पिता सुरेंद्र सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।पुलिस ने इस मामले में शुक्रवार दोपहर 4 बजे महिला के पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।