उचकागांव: अमठा भुवन गांव में संपत्ति विवाद में दो लोग घायल, मामला दर्ज
उचकागांव थाना क्षेत्र के अमठा भुवन गांव में सुपौल से अपने संपत्ति की देखरेख करने के लिए पैतृक घर पहुंचे राजीव कुमार को उनके पट्टीदारोंं ने लाठी-डंडे से पीट कर बुरी तरीके घायल कर दिया। बीच-बचाव में आए ग्रामीण सहदेव मांझी की भी जमकर पिटाई की गई। घटना तीन अप्रैल के दिन की है। दोनों घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उचकागांव में कराया गया।