परसवाड़ा: परसवाड़ा में आसमान रूठा, औसत से कम बारिश ने बढ़ाई किसानों की चिंता
मानसून की धीमी रफ्तार ने परसवाड़ा तहसील के किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों की ओर टकटकी लगाए किसान अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अब तक हुई वर्षा सामान्य से काफी कम रहने के कारण खरीफ फसलों की बुवाई प्रभावित होने लगी है। समय पर बारिश नहीं होने से खेत सूने पड़े हैं और किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें साफ दिखाई दे रही हैं। कार्यालय अधीक्षक भू-अभिले