वाड्रफनगर: कर्री में शासकीय चरागाह भूमि पर कब्जे का आरोप, स्टे के बावजूद खेती करने की शिकायत
वाड्रफनगर सोमवार रघुनाथनगर। ग्राम पंचायत कर्री में 19.76 हेक्टेयर शासकीय चरागाह एवं निस्तार भूमि पर कथित अतिक्रमण का मामला सामने आया है। ग्रामीणों की शिकायत पर तहसीलदार रघुनाथनगर ने पटवारी प्रतिवेदन प्राप्त होने तक विवादित भूमि पर प्रवेश, निर्माण एवं कृषि कार्य पर अंतरिम रोक लगा दी है। ग्रामीणों का आरोप है कि स्थगन आदेश के बावजूद रातमे जुताई किया जा रहा है