बिजनौर: मंडावर पुलिस ने नाबालिग किशोरी को बहला कर ले जाने और उसके साथ गलत काम करने के आरोप में एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Bijnor, Bijnor | Apr 3, 2026 बिजनौर में आज शुक्रवार को शाम करीब 5:00 बजे मंडावर पुलिस ने अभिषेक नाम के अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त मूल रूप से गांव जहांगीरपुर का रहने वाला है। आरोप है कि वह एक नाबालिक किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले गया और उसके साथ गलत काम किया पीड़िता की माँ नें पुलिस में शिकायत की जिसके बाद पुलिस ने अभिषेक को गिरफ्तार किया है