जोधपुर में बिल्डिंग की सातवीं मंजिल से गिरने से 46 साल के युवक की मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें युवक नीचे गिरता दिखाई दे रहा है। घटना 20 अक्टूबर की शाम राजीव गांधी नगर थाना क्षेत्र की अरिहंत आंचल सोसाइटी में हुई। दीपक चौहान सोसाइटी के फ्लैट नंबर 703 में रहते थे। हादसे के बाद आसपास के लोग दीपक को गाड़ी से अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। पोस्टमार्टम के बाद बॉडी परिजनों को सौंप दी गई। फिलहाल पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है।
#jodhpur #rajasthan #जोधपुर #CCTVFootage #jodhpurtodaynews
Jodhpur, Jodhpur | Oct 22, 2026