13 दिसंबर को लगभग 5 बजे तक वर्ष 2025 की अंतिम नेशनल लोक अदालत में भिंड मेहगांव गोहद लहार न्यायालय में लंबित कुल 753 प्रकरणों का निराकरण किया गया।जिनमें कुल 2026 पक्षकारों को लाभ मिला। जिसमें 2,86,53980 रुपए का अवार्ड पारित किया एवं विद्युत,बैंक,जलकर,संपत्ति कर के 903 प्रकरणों में 961 लोगों को लाभ मिला.जिसमें कुल 1,33,62,512 की समझौता राशि रही।