छतरपुर: सिलदाग पंचायत के कंगालीडीह स्थित चेड़ी स्थान में चहारदीवारी निर्माण में अनियमितता
छतरपुर प्रखंड के सिलदाग पंचायत के कंगालीडीह में स्थित चेड़ी स्थान में कल्याण विभाग के द्वारा लगभग 25 लाख की लगात से चहारदीवारी कराई जा रही है जिसमें संवेदक के द्वारा मानक के अनुरूप सामग्री नहीं लगाया जा रहा है,ग्रामीणों की शिकायत है कि बिना क्षेत्रीय विधायक सह मंत्री से शिलान्यास कराए गोपनीय तरीके से कार्य कराया जा रहा है जिसमें भारी अनियमितता बरती जा रही है