देवघर: देवीपुर में एम्स पावर ग्रिड निर्माण को लेकर उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए निर्देश
देवघर 8 मई 2026 को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी शशि प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। यह जानकारी आज शुक्रवार शाम 5:30 बजे सूचना भवन से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य देवीपुर प्रखंड अंतर्गत एम्स (AIIMS) के समीप निर्माणाधीन पावर ग्रिड के कार्यों की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करना