उरई: कोतवाली क्षेत्र के इंदिरा नगर निवासी छात्रा ने जहरीले पदार्थ का किया सेवन इलाज के दौरान हुई दर्दनाक मौत
Orai, Jalaun | May 24, 2026 रविवार की दोपहर 1:00 बजे उरई तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले राजकीय मेडिकल कॉलेज में मृतक छात्रा के परिजनों ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि छात्रा ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया जिससे उसकी हालत बिगड़ गई और उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।