फुलवरिया: तूरूकहां गांव में रुपए मांगने पर महिला से मारपीट, घर का अनाज-बिछावन सड़क पर फेंका; थाने में शिकायत दर्ज
फुलवरिया थाना क्षेत्र के तुरुकहां गांव में बीते कल अपना दिया हुआ रुपया मांगने पर एक वृद्ध महिला के साथ मारपीट कर सामान को सड़क पर फेंक देने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर तूरूकहां गांव निवासी एक वृद्ध महिला शिकायत करने फुलवरिया थाने पहुंची। मंगलवार की सुबह 9:00 बजे महिला के अनुसार गांव के ही एक व्यक्ति ने उसका रुपया लिया है।