अजीमाबाद थाना क्षेत्र के बड़गांव में पीटकर एक व्यक्ति का सिर फोड़ा। बताया गया की जख्मी के खेत में गांव के कुछ लोग घोड़ा दौड़ा रहे थे जिसका विरोध पीड़ित किया। इसके बाद बात बढ़ गई और दूसरे पक्ष के लोगों के द्वारा लाठी डंडों से हमला कर दिया गया। जिसमें व्यक्ति का सिर फट गया। उसे इलाज के लिए आरा के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।