बिछिया: घायल तेंदुआ स्वस्थ होकर कान्हा के जंगल में लौटा
कान्हा टाइगर रिजर्व के भैसांनघाट क्षेत्र में घायल अवस्था में मिले एक तेंदुआ को सफल उपचार के बाद फिर से उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया l जानकारी अनुसार वन विभाग की गश्ती टीम को कुछ दिन पहले जंगल में घायल तेंदुआ दिखाई दिया था l विभाग सक्रिय हुआ और तेंदुआ को सुरक्षित पकड़ उपचार शुरू किया l 19 ,मई मंगलवार को 12 बजे प्रबंधन के द्वारा इसकी जानकारी साझा की l