मखदुमपुर: झिटकोरिया गांव में श्रीमद् भागवत कथा और देवी मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के लिए निकाली गई कलश यात्रा
प्रखंड के झिटकोरिया गांव से श्रीमद् भागवत कथा एवं देवी मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर मंगलवार के दिन 1 बजे भव्य कलश यात्रा निकाली गई । यज्ञ मंडप से गाजे बाजे के साथ निकली कलश यात्रा एनएच 22 पर भृमण करते हुए मखदुमपुर स्थित जमुना नदी पहुँचा ।जहाँ कथावाचक स्वामी देवकीनंदन भारद्वाज ने मंत्रोचारण के साथ जल अर्पित कराया।