मुरादाबाद: नागफनी थाना क्षेत्र में व्यक्ति के साथ सालों ने की मारपीट, घायल का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया
कोतवाली क्षेत्र के बाड़ा शाह निवासी अनस, नागफनी क्षेत्र के कब्रिस्तान में अपनी बीवी की कब्र पर फातिहा पढ़ने गया था,आरोप है कि उसके साले भी अपनी बहन की कब्र पर फातिहा पढ़ रहे थे, अनस का आरोप है किसी बात को लेकर सालों से कहासुनी हो गई इसके बाद सालों ने उसके साथ जमकर मारपीट की, बीच बचाव कराने आए शादाब को भी सालों ने नहीं बख्शा और शादाब के साथ भी मारपीट की है।