पूर्णिया पूर्व: अम्बेडकर सेवा सदन में नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी शरद चंद्र पवार के बैनर तले जिला कार्यसमिती की बैठक का आयोजन
नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी शरद चंद्र पवार के पूर्णिया जिला कार्यसमिती की बैठक ज़िला अध्यक्ष मोहम्मद असलम आजाद की अध्यक्षता में आयोजित की गई। कार्यसमिति की बैठक का उद्घाटन विधिवत रूप से प्रदेश अध्यक्ष राहत कादरी ने किया। प्रदेश अध्यक्ष राहत कादरी ने कहा कि हम इंडिया ब्लॉक के सहयोगी दल हैं। बिहार विधानसभा चुनाव में मजबूती से गठबंधन में चुनाव लडेंगे।