भरतपुर: जयपुर से नदबई आ रही रोडवेज बस के ड्राइवर की ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से हुई मौत
जयपुर से नदबई आ रही रोडवेज बस के ड्राइवर की ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से मौत हो गई। नदबई के कुम्हेर रोड चौराहे के पास अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, लेकिन उन्होंने हिम्मत दिखाते हुए पहले बस को सुरक्षित सड़क किनारे लगाया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। इसके बाद यात्रियों और स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।