हमीरगढ़: डीएम और एडीएम ने हमीरगढ़ तहसील व उपखंड कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण, राजस्व कार्यों की प्रगति की समीक्षा
हमीरगढ़। जिले में प्रशासनिक सख्ती के तहत जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू ने उपखण्ड कार्यालय तथा अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रशासन रणवीर सिंह ने तहसील कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने विभिन्न शाखाओं का जायजा लिया और राजस्व कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान अभिलेख संधारण, लंबित प्रकरणों, जनसुनवाई व्यवस्था की गहन जाँच की।