रतनगढ़: भुलवश कीटनाशक पीने से गांव सेहला के निवासी व्यक्ति की हुई मौत
रतनगढ़ तहसील के गांव सेहला निवासी हुकमाराम जाट की भुलवश कीटनाशक पीने से 20 तारीख को बीकानेर में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के बेटे बनवारीलाल की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर पोस्टमार्टम हेतु पुलिस अधिकारी को बीकानेर भेजा है। जहां बाद पोस्टमार्टम शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा।