मंडला: कान्हा टाइगर रिजर्व में 150 साल बाद जंगली भैंसे की वापसी, शनिवार को 4 और छोड़े गए
Mandla, Mandla | May 9, 2026 कान्हा टाइगर रिजर्व के सुपखार परिक्षेत्र में जंगली भैंसा पुनस्र्थापना कार्यक्रम के द्वितीय चरण के तहत 9 मई को 10 बजे चार जंगली भैंसों के दल को सफलतापूर्वक विशेष बाड़े में छोड़ा गया। इस अवसर पर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) समिता राजोरा और अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) एल. कृष्णमूर्ति ने भैंसों को बाड़े में निर्मुक्त किया।