इकौना: चक्रभंडार में श्रावस्ती महोत्सव के तीसरे दिन गायिका मालिनी अवस्थी ने अपने गीतों से बांधा समां, लोगों की उमड़ी भीड़
चक्रभंडार मैदान में 4 दिनों के लिए चल रहें श्रावस्ती महोत्सव के तीसरे दिन बीते रविवार रात्रि मालिनी अवस्थी ने अपने गीतों से समां बांध दिया।वहीं दर्शकों ने खूब आनंद लिया।जबकि कवियत्री मानसी द्विवेदी ने कवि सम्मेलन में दर्शकों को अपने कविता से खूब मनोरंजित किया। वही गायिका मालिनी अवस्थी ने श्रावस्ती और डीएम श्रावस्ती की खूब सराहना की।