इकौना: चक्रभंडार में श्रावस्ती महोत्सव के दूसरे दिन गायक विनोद राठौड़ ने अपने गीतों से बांधा समां, हनुमंता ग्रुप के दिखाए स्टंट
चक्रभंडार मैदान में 4 दिनों के लिए आयोजित हों रहें श्रावस्ती महोत्सव के दूसरे दिन बीते शनिवार रात्रि विनोद राठौर ने अपने गीतों से समां बांध दिया।वहीं दर्शकों ने तालियां बजाते हुए खूब आनंद भी लिया।वहीं हनुमंता ग्रुप के कलाकार बच्चों ने स्टंट एक्शन को समावेशित करते हुए नृत्य नाटिका का प्रस्तुतीकरण भी किया।