आगरा: ताजगंज थाना क्षेत्र के धांधुपुरा में घर के बंटवारे के विवाद में घर के अंदर कीचड़ फेंकने का वीडियो हुआ वायरल
Agra, Agra | Nov 15, 2024 आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र के धांधुपुरा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कुछ लोग एक घर के बाहर से कीचड़ फेंकते और गालियां देते दिखाई दे रहे हैं। घर के अंदर से बच्चों की रोने की आवाजें आ रही हैं, और बच्चे दरवाजे को टूटने से बचाने के लिए उसे पकड़कर खड़े हैं। बाहर खड़ी महिला और पुरुष बार-बार दरवाजे को धक्का दे रहे हैं।