अरवल: कुर्था में भाकपा माले प्रखंड कमिटी की बैठक, 'बुलडोजर सरकार' के खिलाफ संघर्ष तेज करने का संकल्प लिया
Arwal, Arwal | Jan 2, 2026 कुर्था प्रखंड अंतर्गत भाकपा माले की प्रखंड कमिटी बैठक में जिला सचिव जितेंद्र यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित कर वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर चर्चा की। 'बुलडोजर सरकार' की नीतियों के खिलाफ संघर्ष तेज करने, जनता के हक-अधिकारों की रक्षा हेतु संगठित आंदोलन चलाने का आह्वान किया। संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान,किसान-मजदूर समस्याओं पर आंदोलन की रूपरेखा बनाई गई