राजपुर: राजपुर में गांजा तस्करी का भंडाफोड़, 1 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार
Rajpur, Buxar | Jun 3, 2026 राजपुर पुलिस ने नशे के कारोबार पर बड़ी चोट करते हुए बिहार-यूपी सीमा पर 1 किलो अवैध गांजा के साथ बुधवार को 1:00 बजे अपराह्न में एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान यूपी के गाजीपुर जिले के गहमर निवासी कुंदन कुमार के रूप में हुई है, जबकि उसका एक साथी मौके से फरार हो गया।थाना अध्यक्ष निवास कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर कार्रवाई की गई है।