सिंगरौली: एनटीपीसी सिंगरौली ने कबाड़ से बनाई 25 फीट ऊँची तितली की भव्य मूर्ति, रचनात्मकता और कौशल का प्रदर्शन
एनटीपीसी सिंगरौली ने अपने समर्पण और प्रतिबद्धता को फिर से सिद्ध करते हुए एनटीपीसी सिंगरौली परियोजना ने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ कॉलेज के फाइन आर्ट्स के छात्रों के साथ मिलकर कबाड़ से एक अद्वितीय 25 फीट ऊँची तितली की मूर्ति का निर्माण किया। जिसका उद्घाटन परियोजना प्रमुख ने किया।