सिंगरौली: श्री साईं शैल मंगलम महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव संपन्न, अविनीश चौबे बने अध्यक्ष, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि नेहा बैस
उच्च शिक्षा विभाग, म. प्र. शासन के निर्देशानुसार स्थानीय श्री साईं शैल मंगलम महाविद्यालय, सिंगरौली मे छात्र संघ चुनाव प्रत्यक्ष मतदान द्वारा संपन्न किये गए। दिनांक 16 नवंबर को महाविद्यालय परिसर मे दो बूथों पर दोपहर दो बजे तक चुनाव सम्पन कराया गया। वंही अविनीश चौबे 194 मत प्राप्त कर 50 मतों के अंतर से अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए।