सिंगरौली: मुहेर के विस्थापितों का काम बंद हड़ताल समाप्त, रोजगार की मांग पर हुआ समझौता
एनसीएल निगाही परियोजना से विस्थापित मुहेर के ग्रामवासियों ने रोजगार की मांग को लेकर काम बंद हड़ताल किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों द्वारा लगभग छ: से सात घण्टा तक ओबी का परिवहन बाधित कर दिया गया। धरना प्रदर्शन के दौरान कंंडोई कंपनी प्रबंधन व विस्थापितों के बीच वार्ता हुयी और कंपनी प्रबंधन ने पांच दिनों के अंदर विस्थापितों की मांगों को मानने का आश्वासन दिया।