सिंगरौली: सीआईएसएफ यूनिट आरएचएसटीपीपी रिहंद में मधुमक्खी पालन की शुरुआत, उप कमांडेंट ने की शुरुआत
एक महत्वपूर्ण पर्यावरणीय पहल में, सीआईएसएफ यूनिट आरएचएसटीपीपी रिहंद ने गृह मंत्रालय के दिशानिर्देशों के अनुरूप मधुमक्खी पालन कार्य शुरू किया गया है। इस पहल का औपचारिक उद्घाटन 16 नवंबर को सुबह 11:30 बजे श्री प्रदीप कुमार उप कमांडेंट द्वारा किया गया। परिसर में मधुमक्खी पालन शुरू करके, यूनिट का लक्ष्य आसपास के क्षेत्र के पारिस्थितिक संतुलन में योगदान देना है।