अकोढ़ी गोला: ऑपरेशन मुस्कान के तहत रोहतास पुलिस ने लौटाई लोगों की खुशी, बरामद मोबाइल किए सुपुर्द
ऑपरेशन मुस्कान के तहत रोहतास पुलिस ने लौटाई लोगों की खुशी, बरामद मोबाइल किए सुपुर्द रोहतास पुलिस ने शुक्रवार शाम करीब 5 बजे 'ऑपरेशन मुस्कान' के तहत गुम एवं चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक धारकों को सौंपे। पुलिस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों को उनके मोबाइल लौटाए गए, जिससे उनके चेहरों पर खुशी लौट आई।