करनैलगंज: भाजपा विधायक अजय सिंह ने करनैलगंज कस्बा चौकी इंचार्ज को लगाई फटकार, वीडियो हुआ वायरल
करनैलगंज मे GST छूट कार्यक्रम के दौरान बीजेपी विधायक अजय सिंह ने करनैलगंज कस्बा चौकी इंचार्ज राजीव कनौजिया को कार्यकर्ताओं से अभद्रता की शिकायतों पर फटकार लगाई। रविवार 2 बजे सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो मे विधायक ने चेतावनी दी कि बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ बदतमीजी बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने कहा कि इस मामले की जानकारी इंस्पेक्टर और पुलिस अधीक्षक को दी गई है।