माखन नगर: माखननगर में राष्ट्रकवि की जयंती पर भव्य आयोजन, विधायक विजयपाल सिंह भी उपस्थित रहे
Makhan Nagar, Hoshangabad | Apr 4, 2026
शनिवार को माखननगर में राष्ट्रकवि एवं हिंदी जगत के गौरव पंडित माखनलाल चतुर्वेदी की जन्म जयंती माखननगर गौरव दिवस बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह ने दोपहर करीब 12 बजे कार्यक्रम में पहुंचकर सहभागिता की। कार्यक्रम की शुरुआत रामलीला मंच से भव्य शोभायात्रा के साथ हुई।