फतेहाबाद: फतेहाबाद के ग्राम नयापुरा खंडेर में खरंजे पर दीवार लगाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, वीडियो हुआ वायरल
Fatehabad, Agra | Apr 27, 2026 फतेहाबाद थाना क्षेत्र के नयापुरा खंडेर में सोमवार को खरंजे पर दीवार निर्माण को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। घटना में दोनों ओर से जमकर लाठी डंडे चले। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। घटना में दोनों पक्षों से एक-एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहाबाद में भर्ती कराया है।