उत्तर प्रदेश के अयोध्या में आगामी श्रावण मास और कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस एवं प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा और यातायात प्रबंधन की तैयारियां पूरी कर ली हैं। अयोध्या के CO आशुतोष तिवारी ने बताया कि श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए पूरे मेला क्षेत्र को अलग-अलग जोन और सेक्टर में विभाजित किया गया है।
उन्होंने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पूरे मेला क्षेत्र की निगरानी CCTV कैमरों और ड्रोन के माध्यम से की जा रही है। इसके अलावा, सरयू नदी के बढ़ते जल स्तर को देखते हुए अतिरिक्त जल पुलिस और SDRF की टीमों की भी तैनाती की गई है, ताकि किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।
पुलिस ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और सुरक्षित एवं व्यवस्थित तरीके से यात्रा करें।
.
.
.
.
#Ayodhya #KanwarYatra #Sawan #Shravan #AyodhyaPolice
Fatehabad, Agra | Jul 29, 2026