पटना ग्रामीण: बिहार में कन्हैया कुमार को 'रोड छाप आदमी' मानते हैं: BJP प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल का कांग्रेस पर हमला
रविवार की शाम 4:00 के करीब भाजपा प्रदेश कार्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कन्हैया मीडिया बॉय है। बिहार के लोग उसे रोड छाप आदमी मानते हैं। उनकी यात्रा कुछ ही दिनों में टांय टांय फीस हो गई और वो खुद पलायन कर गए।