पटना ग्रामीण: पटना में एरोबैटिक शो के लिए 140 पदाधिकारी और 400 कांस्टेबल व होमगार्ड की तैनाती
जेपी गंगा पथ पर 22 और 23 अप्रैल को इंडियन एयर फोर्स की एरोबैटिक सूर्य किरण टीम के द्वारा एरोबैटिक शो के दौरान यातायात को लेकर पटना ट्रैफिक एसपी अपराजित लोहान ने रविवार शाम 5:28 बजे जानकारी दी है। अपराजित लोहान ने बताया कि शो को लेकर ट्रैफिक को सुगम बनाने के लिए लगभग 140 पदाधिकारी और 400 कांस्टेबल और होमगार्ड की प्रतिनियुक्ति की गई है।