पटना ग्रामीण: पटना में पंचायत जनप्रतिनिधियों ने पोस्टर लगाकर सरकार से अधिकारों की मांग की
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले पंचायत प्रतिनिधियों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। रविवार की दोपहर 12 बजे अपने अधिकारों की मांग को लेकर पटना में राजनीतिक दलों के पार्टी कार्यालय के बाहर पोस्टर लगाकर विरोध दर्ज कराया है। पोस्टर के जरिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से सवाल पूछा गया है, 'बिहार में सबसे नीचे पंचायती राज क्यों है? कब मिलेगा हमारा अधिकार?'