बेल्थरा रोड: बी पैक्स साधन सहकारी समिति बहुता चक उपाध्याय गांव का ताला तोड़कर 35 हजार नकद और ई-पॉश मशीन हुई चोरी
उभांव थाना के बहुता चक उपाध्याय गांव के बी पैक्स साधन सहकारी समिति का ताला तोड़कर चोर रात में 35 हजार नगद और ई पॉश मशीन समेत अनेक समान उठा ले गए। सोमवार की सुबह 8 बजे जब समिति के सचिव बडे लाल राजभर पहुंचे तो समिति का ताला टूटा हुआ था। जिसकी सूचना तत्काल उन्होंने उच्चाधिकारियों को दी। साथ ही डायल 112 पीआरवी पुलिस को भी घटना जानकारी दी।